पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर

भारतीय मालवा सम्राज्य की प्रसिद्ध राजमाता अहिल्यादेवी होलकर ने महारानी के रूप में 11 दिसंबर, 1767 – 13 अगस्त, 1795 तक शासन किया। महारानी का जीवन आरंभ से ही संघर्ष पूर्ण था| राजमाता अहिल्यादेवी के पति खंडेराव होल्कर की मृत्यु सन् 1754 में कुम्हेर की लड़ाई में हुई थी। बारह साल बाद, उनके ससुर मल्हार राव होल्कर की मृत्यु हो गई। उन्हें सिंहासन विरासत में मिला और वह भारत की महान महिला शासकों में से एक बन गईं।